फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकरा पेड़ से जा भिड़ी कार, एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
बेहट पुलिस द्वारा कब्जे में ली गई स्कॉर्पियो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता। देवबंद नानौता स्टेट हाईवे पर बाइक से टकरा कर अनियंत्रित हुई कार पेड़ से जा भिड़ी। इसमें कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे थाना तीतरों क्षेत्र के बालू निवासी सुधीर कुमार (55) पुत्र रामशरण अपनी कार से देवबंद के गांव धमेत से दवा लेकर लौट रहे थे। सुधीर अपनी कार लेकर जैसे ही थाना क्षेत्र के ग्राम कचराई अड्डे के पास पहुंचे तो नानौता की ओर से आ रहे बाइक सवार दो लोगों की कार भिड़ंत हो गई। बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे कार सवार सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष वीरेश पाल गिरि ने राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को सीएससी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सुधीर कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक सवार शिव कुमार पुत्र हुकम सिंह निवासी ग्राम झबीरण थाना बड़गांव उसके सगे भांजे रितिक पुत्र घसीटू निवासी लुधियाना को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष वीरेशपाल गिरि ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कार सवार की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें