तीतरो। गंगोह-तीतरो मार्ग स्थित रादौर के निकट कार विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी गंगोह भर्ती कराया है।
सोमवार को गंगोह से तीतरो जा रही कार बेकाबू हो गई। जो ग्राम रादौर के निकट स्थित धार्मिक स्थल के पास विद्युत के खंभे से टकरा गई। दुघर्टना के बाद खेतों में काम कर रहे किसानों ने मौके पर पहुंच कर कार की खिड़की खोल कर चालक सहित दो अन्य लोगों को बाहर निकाला। डायल 112 को दुघर्टना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजकुमार पुत्र जनेश्वर, सागर पुत्र पदम सिंह निवासीगण ग्राम धानवा थाना तीतरो, सोएब पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम गोधनपुर थाना देहात कोतवाली सहारनपुर को गंभीर चोटे आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगोह भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी।