फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी बना रहा शहर, कायम रही शांति

विज्ञापन
सहारनपुर में जुमे की नमाज के मद्देनजर ड्रोन निगरानी कराती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छावनी बना रहा शहर, कायम रहा अमन
विज्ञापन

सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध की आशंका को देखते हुए जुमे की नमाज के लिए हाई अलर्ट के बीच पूरा शहर छावनी में तब्दील रहा। जामा मस्जिद से लेकर शहर के अन्य स्थलों पर कड़ी सुरक्षा में नमाज शांति से संपन्न हुई। मौलानाओं ने नमाज के दौरान तकरीर में साफ हिदायत दी कि नमाज पढ़ें और सीधे घर जाएं, किसी प्रदर्शन में शामिल न हों। इस दौरान पुलिस की ओर से तैनात किए गए 1510 गण्यमान्य भी वालंटियर के रूप मेें जिले में जगह-जगह तैनात रहे और अमन कायम रखने में पूरा सहयोग दिया।
पिछले शुक्रवार को सीएए (सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट) के विरोध में जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज के बाद ही हजारों लोग इकट्ठा हो गए थे। जामा मस्जिद से लेकर घंटाघर चौक तक जुलूस निकाला गया था। प्रदर्शन के दौरान कई प्रमुख बाजार बंद हो गए थे। 1600 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 150 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा आसपास के जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। जिनमें मेरठ में छह, बिजनौर में दो और मुजफ्फरनगर में एक मौत हो गई थी। सहारनपुर जिले में सतर्कता बरतते हुए शुक्रवार को हाई अलर्ट घोषित किया था। जामा मस्जिद से लेकर घंटाघर चौक, चौकी सराय, चौक फव्वारा, शहीद गंज से लेकर अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जामा मस्जिद और घंटाघर के बीच चौकी सराय पर डीएम आलोक कुुमार, एसएसपी दिनेश कुमार सहित अन्य अफसर मुस्तैद रहे। दोपहर एक बजे जुमे की नमाज के दौरान एडीएमई एसबी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा, एसपी सिटी विनीत भटनागर से लेकर क्राइम ब्रांच से मुबारिक हसन सहित खुफिया विभाग की टीम तक तैनात रही। कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा करने के बाद नमाजी कतार बनाकर निकलते रहे।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में भी अलर्ट रही पुलिस
अरबी मदरसा, खाताखेड़ी, गोल कोठी, लक्खी गेट, पुल कांबोहान, ईदगाह रोड, कुतुबशेर, आली की चुंगी सहित अन्य क्षेत्रों की मस्जिदों पर भी नमाज के समय संबंधित थानों के अलावा बाहर से आए सुरक्षा जवान तैनात और अलर्ट रहे। पुलिस अफसरों ने हर जगह शांति से जुमे की नमाज संपन्न होने का दावा किया।
लोग पूछते रहे...सब ठीक है ना
पिछले जुमे पर विरोध प्रदर्शन और बाहरी जिलों में पिछले दिनों हुई हिंसा की घटनाओं को देखते हुए आम लोग भी इस जुमे की नमाज के दौरान काफी सतर्क रहे। बाजारों में अधिकतर लोग एक दूसरे से यही पूछते रहे सब ठीक है ना... कहीं कुछ दिक्कत तो नहीं।
विज्ञापन

अरे...नगर निगम की टीम भी आई है
जुमे की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन के अफसरों के साथ नगर निगम के प्रवर्तन अधिकारी कर्नल बीएस नेगी सहित अन्य सदस्यों की टीम वहां पहुंची तो बाजारों के कई दुकानदार दंग रह गए। एक दुकानदार बोला- अरे...नगर निगम की टीम भी आई है। अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा क्या। दरअसल, एक दिन पहले ही ढोली खाल क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाया गया था। बाद में दुकानदारों को पता चला कि आज यह टीम केवल सहयोग और निगरानी के लिए यहां पहुंची।

सहारनपुर में जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज के मद्देनजर ड्रोन निगरानी कराती पुलिस प्रशासन- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज के दौरान तैनात पुलिस बल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें