फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर पंचायत द्वारा बनाए जा रहे नाले के विरोध में उतरे ग्रामीण

Sat, 01 Aug 2026 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। कस्बे में कल्लरपुर गुर्जर मार्ग पर नाला निर्माण प्रकरण ग्रामीणों के विरोध के चलते तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम, चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान, तहसील प्रशासन टीम के साथ मौके पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने साफ बोल दिया जब सरकारी अभिलेखों में नाला नहीं है तो फिर वह इसका निर्माण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


कल्लरपुर गुर्जर मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा किया जा रहा नाला निर्माण कार्य ग्रामीणों के विरोध के चलते पिछले करीब एक महीने से रुका पड़ा है। शुक्रवार को विधायक देवेंद्र निम, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान, उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़, तहसीलदार जितेंद्र कुमार तहसील टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके समक्ष ग्रामीणों ने नाला निर्माण कार्य का जमकर विरोध किया। ग्रामीण विकास कुमार, सुरेश प्रमुख, रवि, मांगेराम, सतपाल, सुनील, दीपक, महेंद्र, प्रवेश, शिवकुमार, कृष्ण पाल आदि का कहना था कि सरकारी अभिलेखों में नाला नहीं है। फिर भी नगर पंचायत जबरदस्ती यहां पर नाला निर्माण करना चाहती है। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो रही है। इससे ग्रामीणों के साथ दुर्घटना घटित होने की संभावना है।
ग्रामीणों ने नाला निर्माण करने से मना करते हुए चेतावनी दी है कि किसी भी सूरत में नाला निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों के विरोध के चलते टीम लौट आई। विधायक देवेंद्र निम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उधर, तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि सरकारी अभिलेखों में नाला नहीं है और नगर पंचायत ने नाला निर्माण की कोई भी सूचना तहसील प्रशासन को नहीं दी है। .
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें