फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपी नगर के भूखंडों की रजिस्ट्री के लिए शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रांसपोर्ट नगर योजना के भूखंडों की रजिस्ट्री के लिए विकास प्राधिकरण परिसर में 17 से 21 मई तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन तीन भूखंडों की रजिस्ट्री हुई। उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने भूखंड आवंटियों को अपने हाथ से दस्तावेज सौंपे।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह कुछ ट्रांसपोर्टर्स व ट्रांसपोर्ट नगर के आवंटियों द्वारा उन्हें बताया गया था कि भूखंडों की रजिस्ट्री नहीं होने से उन्हें कई तरह की समस्याएं आ रही हैं। ट्रांसपोर्टर्स व आवंटियों की समस्याओं को देखते हुए उन्हीं के अनुरोध पर विकास प्राधिकरण ने पांच दिवसीय शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया, जिससे शेष भूखंडों की रजिस्ट्री हो सके। सभागार में आयोजित शिविर में भूखंड आवंटियों की अन्य समस्याएं भी सुनीं और सुलझाई जा रही हैं। पहले दिन तीन आवंटी शिविर में पहुंचे, जिनके भूखंडों की रजिस्ट्री की गई है। जिन भूखंड आवंटियों के भूखंडों की रजिस्ट्री नहीं हुई है। उनसे अपील है कि वह पांच दिवसीय शिविर का फायदा उठाते हुए रजिस्ट्री करा लें। शिविर में वह स्वयं मौजूद रहेंगे, जो किसी भी समस्या का मौके पर ही निस्तारण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें