फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की बैठक: लखनऊ में 26 नवंबर को होगी महापंचायत, किसानों से अधिक संख्या में कूच करने का आहवान

Fri, 11 Nov 2022 08:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर समाचार : भाकियू की बैठक में किसानों से अधिक संख्या में कूच करने का आहवान। लखनऊ में 26 नवंबर को महापंचायत होगी।
विज्ञापन
किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल सिंह मलिक ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन


सहारनपुर के गांव मनोहरपुर यूनियन की पंचायत में ओमपाल सिंह मलिक ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान बर्बादी की कगार पर खड़ा है। पिछले वर्ष किसानों का गन्ने का भुगतान नहीं हो सका है। किसान अपने बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP: वर्दी के रौब में तो कोई जानबूझकर नहीं लगा रहा हेलमेट,जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई, वसूला दो लाख का जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में भाकियू के जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल, जिला महासचिव चौधरी जिले सिंह, युवा के जिला अध्यक्ष अजय कांबोज ने किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुट होने का आहवान किया। अध्यक्षता पदम सिंह ने की। मंडल महासचिव राजबीर सिंह, राव नौशाद, सोनू बहेडी, सोविंद्र कांबोज, रघुवीर सिंह, उगेश कांबोज आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: यूपी: OYO होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, चंद मिनटों में भाग निकले प्रेमी-जोड़े, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें