फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर खानाजादपुर निवासी अखलाक (50) का शव बृहस्पतिवार की सुबह सरकारी नलकूप के पास पापुलर के पेड से फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को नीचे उतार पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले को आत्महत्या मान कर चल रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह छह बजे सूचना मिली कि एक ग्रामीण का शव शेरपुर खानाजादपुर के सरकारी नलकूप के पास पेड़ पर लटका है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवा कर जांच पड़ताल की। सीओ बेहट ने भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अखलाक के छोटे भाई अफजाल की चार साल पूर्व मौत हो गई थी। अफजाल की बेवा गुलिस्ता ने छह माह पूर्व दूसरा निकाह कर लिया था, लेकिन वह पहले पति के ही घर रह रही थी। अखलाक उसे अपने दूसरे शौहर के पास जाने को कह रहा था साथ ही वह अपने भाई की संपत्ति में से भी उसे कोई हिस्सा देने को तैयार नहीं था। इसे लेकर परिवार में कलह चल रही थी।
बुधवार की रात इसी बात को लेकर अखलाक की गुलिस्ता से कहा सुनी हुई। विवाद बढ़ने पर अखलाक ने गुलिस्ता पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद अखलाक घर से फरार हो गया। सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि कुछ संदिग्ध पाया जाता है तो जांच कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें