फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के साथ क्रूरता न करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पशुपालन विभाग और ब्रुक इंडिया संस्था की ओर से विकास भवन सभागार में शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने पालतू सहित सभी पशुओं के साथ क्रूरता न करने का आह्वान किया। इसके साथ ही गाय, घोड़े जैसे पशुओं की देखरेख में हर स्तर पर सहयोग करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे अपर निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. वाईपीएस नायक ने कहा कि प्रकृति के साथ ही पशु भी हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं। हमें इनके प्रति प्रेम और समर्पण रखना चाहिए। सर्द मौसम में अपने आसपास बेसहारा और बीमार पशुओं को आश्रय और उपचार देने में सहयोग करें। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वासुदेव ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
ब्रुक इंडिया संस्था के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी राजेश शर्मा ने अश्व कल्याण कार्यक्रम के बारे में बताया। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आशीष सिंह ने भी पशु कल्याण की योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष सुरभि वर्मा ने बेसहारा पशुओं को आश्रय और भोजन देने के लिए उठाए गए कदम के बारे में बताया। पीएफए चेयरमैन आरके शर्मा ने विभिन्न पशुओं के लिए आश्रय स्थलों की व्यवस्था पर जोर दिया। नव ज्योति अश्व कल्याण समिति के अध्यक्ष नकलीराम ने घोड़ों और खच्चरों के हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया। संस्था प्रबंधक शिवकुमार तोमर ने आगंतुकों का स्वागत किया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीनाक्षी रावत ने घोड़ों में गलैंडर्स, टिटनेस, पेट दर्द आदि बीमारियों के इलाज के बारे में बताया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह सिंधू, डॉ. प्रमोद, डॉ. योगेंद्र पंवार, एके उपाध्याय, ममता शर्मा, प्रकृति, विपुल कुमार, पूरण सिंह, कंवरपाल, पूनम देवी, राज कुमार, रेखा, अनिता, कांति, अक्षय, नितिन, प्रदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें