तीन डेयरी खाली कराई
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा डेयरियों को शहर से बाहर करने का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। निगम की टीम ने पेपर मिल रोड स्थित राजविहार से तीन डेयरियों को खाली कराया। शुक्रवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने प्रभारी बीएस नेगी के नेतृत्व में पेपर मिल रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान राजविहार कॉलोनी से तीन डेयरियों को शहर से बाहर भिजवाया। डेयरी संचालक अपने पशुओं को गाड़ियों में लादकर शहर से बाहर लेकर गए। प्रभारी ने हटाई गई डेयरियों के वापस आने पर भारी जुर्माना वसूले जाने की चेतावनी दी। टीम में सेनेट्री इंस्पेक्टर अमरीश, सागर, नरेश चंद, हेमराज सिंह, प्रदीप, संदीप, प्रवीण आदि मौजूद रहे।