फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के दुष्प्रचार से दहशत में आई घुमक्कड़ जाति

विज्ञापन
कार्यकारी पालिका चेयरमैन से गुहार लगाती घुमक्कड जाति की महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन एक्ट (सीसीए) को लेकर होने वाले दुष्प्रचार का परिणाम यह हो रहा है कि अब गांव दूरदराज देहात और घुमक्कड़ प्रजातियों के लोगों के मनों में भी यह बात घर करती जा रही है कि उन्हें जल्द ही देश से बाहर निकाल दिया जाएगा। वह अपने रहने और भारतीय होने का प्रमाण तलाशते फिर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कार्यालय में प्रतिदिन मुस्लिम समाज के लोग जाकर अपने परिवार रजिस्टर, हाउस टैक्स व वाटर टैक्स की नकल निकलवाने में लगे हैं। इस बात से भयभीत घुमक्कड़ जाति की महिलाएं भी नगरपालिका कार्यालय जा पहुंची, और उन्हें देश निकाले से रोकने की गुहार करने लगी। इन महिलाओं ने कार्यकारी चेयरमैन नोमान मसूद को नगरपालिका से घर लौटते समय गेट पर ही घेर लिया और हाथ जोड़कर ऐसा कागज दिलवाने की मांग करने लगी जिससे उनके हिंदुस्तानी होने का सबूत मिल जाए, ताकि उन्हें देश छोड़कर न जाना पडे़। इस पर काजी नोमान मसूद ने उन्हें समझाया कि वे बेफिक्र रहें, उन्हें कोई देश से नहीं निकाल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें