फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हनीट्रैप में फंसा कर बुजुर्ग से साजिशन जमीन का इकरारनामा कराया

Sat, 21 Jun 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के दतौली मुगल निवासी आरिफ खां ने कुछ लोगों पर साजिशन हनीट्रैप में फंसाकर जमीन का इकरारनामा लिखवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित आरिफ खां ने बताया कि खसरा संख्या 92 मि की 1.9000 हेक्टेयर जमीन गांव में काली सड़क किनारे है, जिसमें पुश्तैनी बाग है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने एक महिला को शामिल कर हनीट्रैप में फंसाया। एक व्यक्ति ने महिला को मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद महिला ने पीड़ित को फोन कर बातों में उलझाया। पीड़ित को विपक्षी तहसील ले गए, जहां दबाव बनाकर एक इकरारनामा रजिस्टर्ड कराया। दो लोगों को गवाह बनाया और बैनामा तय किया।
पीड़ित ने बताया कि दस लाख रुपये की अदायगी दिखाने के लिए दो चेक दिए गए। एक 7.50 लाख रुपये का और दूसरा ढाई लाख का। केवल ढाई लाख रुपये वाला चेक मिला, जिसे उसने अपने खाते में लगाया, लेकिन 7.50 लाख रुपये वाला चेक बाहर निकलते ही उससे वापस ले लिया गया। इससे पहले ही तीन लाख रुपये नकद वापस देने के लिए धमकाया गया। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले से जुड़े ऑडियो भी सबूत के तौर पर पुलिस को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें