फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बंद कर बच्चों के भविष्य पर भाजपा ने लटकाया ताला : राजकुमार

विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता की जनसभा को संबो​धित करते सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भाजपा ने अपने किए वादे पूरे नहीं किए। योगी सरकार ने स्कूलों को बंद कर बच्चों के भविष्य पर ताला लटकाने का काम किया है। ऐसे में प्रदेश की जनता झूठी सरकार को 2027 के चुनाव में उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।
पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान और फरहाद आलम गाडा के आवास पर हुए भिन्न कार्यक्रमों को सपा प्रवक्ता ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह खत्म करने पर तुली है। भाजपा पाठशालाएं बंद कर रही है और मधुशालाएं खोल रही है। उनकी नीति समाज को अशिक्षित, अंधविश्वासी बनाना चाहते हैं, ताकि उनसे सवाल न किए जा सकें। किसी भी पार्टी या निर्दलीय ने चुनावी मैदान में उतरने की हिम्मत नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले सपा ने अपना प्रत्याशी उतारकर चुनावी की शुरुआत कर दी है। पार्टी के एमएलसी पद के प्रत्याशी डॉक्टर नितिन तोमर ने कहा कि सपा पुरानी पेंशन बहाली के पक्ष में है। कार्यक्रम में मांगेराम कश्यप, विनोद तेजियान, जसवीर वाल्मीकि, टिंकू अरोडा, फैसल सलमानी, उमंग जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें