फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 29 सितंबर को मनाया जाएगा समनदास जी महाराज का प्रकटोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंगोह। परम संत शिरोमणि सतगुरु रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज का 109वां प्रकट उत्सव 29 सितंबर को मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों के लिए एक कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष राम अवतार डाबरे, महासचिव प्रदीप गंधर्व, सचिव आकाश डाबरे, उप सचिव विशांत कुमार, कोषाध्यक्ष अमन कुमार तथा उप कोषाध्यक्ष संदीप कुमार बनाए गए हैं। इसके अलावा लेखा निरीक्षक मास्टर अवनीश, उप लेखा निरीक्षक जोगेंद्र सहगल, प्रबंधक नाथीराम कटारिया, मोहर सिंह व मास्टर धर्मपाल, सदस्य अरुण कुमार, सुनील कुमार, सागर डाबरे, सुनील नौटियाल आदि होंगे। वहीं प्रचार मंत्री का दायित्व विनोद डाबरे, बृजपाल सहगल व नरेंद्र सहगल को सौंपा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें