फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी से दस लाख का सामान जला

Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनौती
विज्ञापन
जला ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 रविवार की देर रात एक राकेट किसान के घेर में जा गिरा। इससे उठी चिंगारी से वहां रखे डीजल से भरे तीन ड्रमों ने आग पकड़ ली। इसकी चपेट में आकर ट्रैक्टर जल गया और पांच पशु भी झुलस गए। 10 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


गांव लखनौती निवासी अमीर अब्बास रात में अपने घेर में सोने की तैयारी कर रहा था। अचानक राकेट घेर  में बने कमरे में जा घुसा। पटाखे की चिंगारी से गेहूं की रोपाई के लिए लाकर रखे गए डीजल से भर तीन ड्रमों ने आग पकड़ ली। डीजल से भरे प्लास्टिक के ड्रम एक एक कर धमाके के साथ फट गये। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन घेर में तेल फैल जाने के कारण आग बुझने के बजाय और और विकराल हो गई।

वहां खड़े किसान के ट्रैक्टर, डीजल इंजन, गेहूं, गाजर भरने के लिए लाई गई करीब 500 खाली बोरियां, खेत में पानी चलाने के पाइप, भूसा, खेत में डाले जाने वाले कीटनाशक आदि सभी जल गए। सब सामान जलने के बाद आग शांत हुई। आग से घेर में बंधे तीन भैंसें और उनके कटडे़ भी झुलस गये।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि आग से करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी सूचना नकुड़ एसडीएम शमशाद हुसैन को दी गई। एसडीएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। 

अमीर अब्बास, शाह हसन, फिरोज, अफजल मिर्जा, इमरान मिर्जा, फैज अली, रामकुमार, हुसैन अब्बास, तुगरल, नदीम, युख्तर बेग आदि ने मुआवजे की मांग सरकार से की है। एसडीएम शमशाद हुसैन ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें