फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तमंत्री का पुतला फूंका, जुलूस निकाला

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\ अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में घंटाघर पर प्रदर्शन कर वित्तमंत्री का पुतला फंूकते सर्राफ।
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आंदोलन कर रहे सर्राफा कारोबारियों ने जुलूस निकाल वित्त मंत्री पुतला जलाया। सर्राफा कारोबारियों ने एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग की। आंदोलनकारी संगठनों ने चार अप्रैल को प्रदेश बंद रखने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन


सहारनपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन, युवा सर्राफा एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले शारदानगर, हकीकतनगर, नुमाइश कैंप ज्वैलर्स एसोसिएशन आदि से जुड़े सर्राफा कारोबारियों ने पार्श्वनाथ प्लाजा पर इकट्ठा होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां से वह वित्त मंत्री अरुण जेटली के पुतले को लेकर नारेबाजी करते हुए घंटाघर पहुंचे। यहां उन्होंने पुतला फूंका। 

सर्राफा कारोबारियों के समर्थन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा सहारनपुर उद्योग व्यापार मंडल ने चार अप्रैल को प्रदेश व्यापी बंद का ऐलान किया है। इसमें अधिवक्ता संघ और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन समेत तमाम संगठनों से सहयोग की अपील की गई है। 
विज्ञापन


सहारनपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम शंकर सिंघल ने आंदोलन में जीत के लिए सभी से एकजुटता का आह्वान किया। इस दौरान नितिन जैन, मुकेश सेठी, अंकित जाटव, भारत कर्णवाल, ज्ञानचंद सचदेवा, श्रीकृष्ण गुप्ता, जुनेद, अंकित जैन आदि थे।

उधर, सर्राफा पंचायत की ओर से जारी धरने को संबोधित करते हुए मुख्य संयोजक पवन गोयल ने चार अप्रैल के बंद को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सर्राफा कारोबारी एक्साइज ड्यूटी को स्वीकार नहीं करेंगे। इस दौरान शांति जैन, जितेंद्र बबली, सुभाष अग्रवाल, राजीव जैन, विपिन अग्रवाल, देवकुमार जैन, जिनेंद्र जैन, राकेश गुप्ता आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें