फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 फुटा रोड पर दशकों से हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
62 फुटा रोड पर अतिक्रमण हटाती निगम की जेसीबी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम की टीम शनिवार को प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में महानगर के 62 फुटा रोड पर जेसीबी लेकर पहुंची तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। निगम की टीम ने उक्त मार्ग पर दशकों से हुए स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराते हुए मार्ग को साफ कराया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान जिन वेंडरों को सड़क से हटाया गया है। उन्हें 62 फुटा रोड पर ही विकसित किए जा रहे वेंडिंग जोन में जगह आवंटित की जाएगी, जिससे उनका रोजगार प्रभावित न हो। कर्नल बीएस नेगी ने बताया कि वीर अब्दुल हमीद चौक के पास 62 फुटा रोड पर पिछले कई दशक से एक बड़ा चबूतरा बनाकर दो वेंडरों ने अतिक्रमण कर रखा था। दोनों वेंडरों अलीशेर और सलमान ने लिखित में सहमति जताते हुए नगर निगम से अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी की मांग की थी। नगरायुक्त के निर्देश पर निगम ने शनिवार को मौके पर जाकर अतिक्रमण को हटाया। टीम में प्रवर्तन दल के नरेश चंद, प्यार सिंह, हेमराज, विक्रम, पवन, रणदीप व प्रदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें