कर नहीं चुकाने पर हयात कॉलोनी में भवन सील
सहारनपुर। नगर निगम ने कर नहीं चुकाने वाले बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी और प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में सोमवार को खाताखेड़ी क्षेत्र की हयात कॉलोनी में एक भवन को सील किया गया।
निगम की टीम ने कर वसूली के लिए सोमवार को गोटेशाह, खाताखेड़ी, औजपुरा और आईटीसी के पास शिविर लगाए। इनमें 26 लाख रुपये की वसूली की गई। सबसे अधिक वसूली खातखेड़ी से 1375000 की गई। खाताखेड़ी क्षेत्र की हयात कॉलोनी में लंबे समय से कर नहीं चुकाने पर एक भवन को सील किया गया।
बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। कैंप लगाकर कर वसूली की जा रही हैं। कर नहीं जमा कराने वाले बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई की जा रही है। अभियान आगे भी जारी रहेेगा।
रवीश चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम।