फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन तैयार, अब तक शिफ्ट नहीं हुआ कृषि विभाग का बीज गोदाम

विज्ञापन
सडक दूद्यली स्थित कृषि कल्याण केन्द्र के टूटे शीशे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। करीब अस्सी लाख की लागत से बने नवनिर्मित किसान कल्याण केन्द्र किसानों का कल्याण नहीं कर पा रही है। हस्तांतरण के बावजूद केंद्र शिफ्ट नहीं किया जा सका है। अब तो हालात यह है कि केंद्र के शीशे भी टूट चुके हैं।
विज्ञापन

हस्तांतरित होने के करीब एक माह बाद भी सड़क दूधली स्थित नवनिर्मित किसान कल्याण केंद्र में कृषि विभाग ने अभी तक बीज गोदाम और कृषि रक्षा इकाई को शिफ्ट नहीं किया है। पुंवारका विकास खंड के गांव सडक दूधली में किसान कल्याण केंद्र का निर्माण किया गया है। इस केंद्र में विकास खंड का बीज गोदाम और कृषि रक्षा इकाई को शिफ्ट होना है। इस भवन को कृषि विभाग को करीब एक महीने पहले ही हैंड ओवर किया जा चुका है, लेकिन गोदाम और कृषि रक्षा इकाई को अभी तक भी इस भवन में शिफ्ट नहीं किया गया। इसके चलते असामाजिक तत्वों ने इस नवनिर्मित भवन की कई खिड़कियों के शीशे भी तोड़ दिए। इसके अलावा भवन में लगे एक प्लास्टिक के पाइप को भी तोड़ दिया। यदि जल्द ही कृषि विभाग के गोदाम का शिफ्ट नहीं किया गया तो असामाजिक तत्व नवनिर्मित भवन ओर भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने बताया कि करीब एक महीने पहले इस भवन का हस्तांतरण कृषि विभाग को हो गया था। निर्माणकर्ता कंपनी को इस भवन की चारदीवारी करने के लिए कहा गया है क्योंकि बीज गोदाम में ही एक सीजन में 40 से 50 लाख रुपये तक का बीज रखा जाता है। बाउंड्री नहीं होने से सुरक्षा की गारंटी नहीं है। टूटे हुए शीशों को भी कंपनी से दोबारा लगवाया जाएगा। कृषि विभाग जनवरी में इस भवन में गोदाम को शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है।

सडक दूद्यली स्थित कृषि कल्याण केन्द्र- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें