फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में घुसी भैंस, कई घायल

Mon, 05 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
विज्ञापन
घायल आंगनबाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीएचसी परिसर में आंगनबाड़ियों की बैठक में भैंस घुस गई। जिससे हड़कंप मच गया। भैंस की टक्कर से दो बच्चे और कई आंगनबाड़ी कार्यकत्री घायल हो गई। सीएचसी के स्टाफ ने किसी तरह भैंस को काबू में किया ।
विज्ञापन


सोमवार को सीएचसी परिसर में ब्लाक साढ़ौली कदीम क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक चल रही थी। इस दौरान अस्पताल का एक कर्मचारी अपनी भैंस को सरकारी आवास की तरफ लेकर जा रहा था। इसी समय अचानक भैंस बिगड़ गई और वह कर्मचारी से छूटकर बैठक में घुस गई।

इससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान भैंस की टक्कर से आंगनबाड़ी राजेश देवी, राधा रानी, सुपरवाइजर राजेश्वरी, काशीपुर नौगांवा निवासी सोनी आदि और दो बच्चे मानव (6) एवं देवांशी (5)  घायल हो गई। सीएचसी के स्टाफ ने बामुश्किल लाठी-डंडों से भैंस को काबू में कर रस्से से बांधा। इसके बाद घायल आंगनबाड़ियों एवं बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें