फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 48 लाख रुपये बढ़ा बजट, मेले पर खर्च होंगे 2.58 करोड़

Wed, 16 Sep 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में लगने वाले प्रसिद्ध शारदीय नवरात्र मेले को लेकर जिला पंचायत और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार मेले की व्यवस्थाओं पर पिछले वर्ष की तुलना में करीब 48 लाख रुपये अधिक खर्च किए जाएंगे। मेले का कुल बजट बढ़ाकर लगभग 2.58 करोड़ कर दिया गया है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के अवसर पर सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में लगने वाला मेला इस बार 11 अक्तूबर से शुरू होगा और करीब 15 दिनों तक चलेगा। मेले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत स्तर से व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पिछले वर्ष शाकंभरी क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण मेले की व्यवस्थाओं और दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। बाढ़ का पानी मेला क्षेत्र में पहुंचने से कई दुकानों और अन्य अस्थायी व्यवस्थाओं को नुकसान हुआ था।
अधिकारियों का कहना है कि मेले के दौरान किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएंगी। जिला पंचायत के प्रशासक मांगेराम चौधरी ने बताया कि इस बार मेले के लिए करीब 2.58 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष में मेले का बजट 2.10 करोड़ रुपये था। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बजट में लगभग 48 लाख रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए अधिकारियों को पुख्ता बंदोबस्त के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- अरविंद कुमार चौहान, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें