फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बसपा के माजिद अली ने लिया नामांकन पत्र, सांसद के पीए भी पहुंचे जानकारी लेने

Sat, 23 Mar 2024 04:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया का तीसरा दिन चर्चाओं से भरा रहा। शुक्रवार को 13 दावेदारों ने नामांकन पत्र लिए। इसमें बसपा के माजिद अली और उनकी पत्नी तस्मीम बानो भी शामिल हैं। कलक्ट्रेट परिसर में उस समय सियासी चर्चा शुरू हो गई जब मौजूदा बसपा सांसद फजलुर्रहमान के पीए मोहम्मद हस्सान भी नामांकन कक्ष में पहुंचे। उन्होंने नामांकन पत्र लेने और जमा करने से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन

इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि बसपा सांसद भी लोकसभा चुनाव के मैदान में आ सकते हैं। बसपा हाईकमान के साथ उनके रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान का भी चुनाव लड़ने का मन है, लेकिन पार्टी ने लोकसभा क्षेत्र प्रभारी माजिद अली पर दांव खेला है। सांसद हाजी फजलुर्रहमान पहले कई बार मीडिया के सामने यह बयान भी दे चुके थे कि वह चुनाव लड़ेंगे। अब यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा कि बसपा सांसद किसी दल की तरफ से मैदान में उतरते हैं या निर्दलीय। ऐसे में रोचक मुकाबला हो सकता है। उधर, सांसद के पीए मोहम्मद हस्सान ने बताया कि वह केवल जानकारी लेने पहुंचे थे।

नामांकन लेने वालों की संख्या हुई 21
लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 21 लोग नामांकन पत्र ले चुके हैं। शुक्रवार को जिन लोगों ने नामांकन पत्र लिए उनमें बसपा के माजिद अली, तस्मीम बानो, डाॅ. अब्दुल बारी, वीरेंद्र गुर्जर, कृष्णा राजपूत, शहबाज, सपना देवी, अमित कश्यप, संजय पंवार, भूपेंद्र सिंह, राजकुमार, जसबीर सिंह और मोहन कुमार पाल शामिल हैं। नामांकन की प्रक्रिया 27 मार्च तक चलेगी। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और 30 मार्च नाम वापसी की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें