फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने लगाई छलांग, भाजपा भी खुश

Tue, 03 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब डेढ़ साल पहले लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त खाने के बाद अपनी जमीन तलाश रही बहुजन समाज पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव के जरिए सहारनपुर में वापसी की कोशिश की है।
विज्ञापन


सियासी दलों की प्रतिष्ठा से जुड़े इस चुनाव में जिला पंचायत की आधी से ज्यादा सीटें जीतकर बहुजन समाज पार्टी ने अपना परचम लहराया है। उधर, भाजपा ने अपने दमदार प्रदर्शन से विपक्षी दलों को चौंकाया है। सपा और कांग्रेस को उम्मीद से काफी कम सीटों पर संतोष करना पड़ा है।

सियासत के दिग्गजों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बने जिला पंचायत चुनाव में बसपा ने मजबूत वापसी के साथ विरोधी दलों को जबरदस्त पटखनी दी है। जिला पंचायत की 49 सीटों में 25 सीटों पर बसपा समर्थित प्रत्याशियों ने दमदार जीत के साथ दबदबा कायम रखा।
विज्ञापन


गुटों में बिखरी भाजपा के समर्थित प्रत्याशियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिला पंचायत चुनाव में पहली बार आठ सीटों पर कब्जा जमाकर भाजपा ने अपनी हनक दिखाई। प्रदेश में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी लाख कोशिशों के बावजूद सात सीटों पर टिकी रही।

उधर, मुस्लिम मतदाताओं के भरोसे पर टिकी कांग्रेस को छह सीटों से ही संतोष करना पड़ा। विधानसभा 2017 के रिहर्सल के रुप में देखे जा रहे इस पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद सियासी दलों में बड़े उलटफेर की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें कि जिला पंचायत में पिछले 15 वर्षो से बहुजन समाज पार्टी का ही कब्जा रहा है।

सहारनपुर में जिला पंचायत गठन के बाद सबसे पहला पंचायत अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के धर्म सिंह मौर्य बने थे। इसके बाद लगातार बसपा इस पर कब्जा जमाती रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें