फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सांसद और समर्थकों को किया नजरबंद

विज्ञापन
बसपा सांसद हाजी फजलुरर्हमान बंद के दौरान घर पर किया गया नजर बंद - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान और उनके समर्थकों को पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया। वहां पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि उन्हें किसान आंदोलन के लिए नागल और गागलहेड़ी जाना था, लेकिन पहले ही पुलिस उनके घर पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार डंडे के बल पर किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। यह कानून किसानों के खिलाफ एक बड़ी साजिश है। इस दौरान मोनिस रजा, पार्षद रिजवान, जमीर अहमद, रिहान खान, इंजीनियर सलीम यामीन, नौशाद तेली, बसपा नगर प्रभारी अरशी हसन, आकिल फारूक एडवोकेट, राजवीर सिंह, विनोद कश्यप, प्रताप सिंह, सुनील कुमार, सैय्यद हस्सान आदि रहे। वहीं, बसपा जिलाध्यक्ष योगेश कुमार को पुलिस ने मंगलवार सुबह ही जेजेपुरम स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। बाद में जिलाध्यक्ष के निवास पर बसपाइयों की बैठक हुई, जिसमें भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया गया। इस दौरान कॉर्डिनेटर कुलदीप बालियान, जनेश्वर प्रसाद, रवि सहगल, अनिल पप्पू, पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, प्रताप सिंह, राजेश गुलाटी, मो. उस्मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें