फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: घर बुलाकर BSC के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पता लगते ही युवती ने दी जान, दो समुदाय से जुड़ा मामला

Wed, 02 Nov 2022 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बीएससी के छात्र की पीट पीटकर हत्या करने का मामला समने आया है। बताया गया कि छात्र को घर से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं छात्र की मौत की खबर लगते ही युवती ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में मंगलवार देर रात थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के इस्लामनगर में देर रात कुछ युवकों ने जिया उर रहमान को अपने घर बुलाकर पीटकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि रात में एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। बताया गया कि कुछ युवकों ने उसको बेरहमी से पीटा। सूचना पर पुलिस ने रात में युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिया उर रहमान बीएससी का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं इस मामले में आरोपी परिवार की युवती ने आज दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार रामपुर मनिहारन क्षेत्र निवासी जिया उर रहमान (20) पुत्र अयूब अहमद मंगलवार शाम को अपने घर पर ही था। देर रात एक युवक उसे बुलाकर अपने साथ ले गया। बताया गया कि कुछ देर बाद परिजनों को जिया उर रहमान के साथ मारपीट की किसी ने जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: UP: ढाई फीट के अजीम मंसूरी को आखिर मिल गई दुल्हन, बैंड-बाजा-बरात लेकर पहुंचे हापुड़, आज करेंगे निकाह

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आ रहा है। यह भी बताया गया है कि युवक का दूसरे वर्ग की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते युवक की हत्या की गई है। मामला दो वर्गों के बीच का होने के कारण गांव में तनाव बना है। पुलिस अधिकारी मौके पर जांच पड़ताल में लगे हैं।

पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी कि छात्र की हत्या के आरोपी पक्ष की युवती ने आज दोपहर 12:00 घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर एसएसपी डॉ विपिन टाडा ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

एसएसपी ने बताया कि रात्रि में कुछ लोगों द्वारा एक युवक की पिटाई करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।। दोपहर में आरोपी पक्ष की एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस अपनी जांच पड़ताल कर रही है। दोनों पक्ष जो तहरीर देंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल शांति है। पुलिस अधिकारी यहां मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें