देवबंद। निहालखेड़ी गांव में रीना (38) की हत्या का पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। संपत्ति हड़पने की नीयत से रीना की हत्या उसके देवर ने दो भांजों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। निहालखेड़ी निवासी रीना अपने मकान में अकेली रहती थी। उसके पति अर्जुन की चार साल पहले मौत हो गई थी। करीब चार माह पहले बेटे सूर्य की भी मौत हो गई थी। बेटी को ननद के घर छोड़ रखा था। 10 जुलाई की रात रीना की उसके कमरे में ही हत्या कर दी थी। पुलिस का शक तभी से उसके ससुरालियों पर था।
n पारिवारिक कार्यक्रम में रची हत्या की साजिश : आरोपी ने सात जुलाई को एक पारिवारिक कार्यक्रम में अपने दोनों भांजे अंकित और अंकुर को लालच देकर हत्या की साजिश में शामिल किया। दस जुलाई की रात तीनों आरोपी निहालखेड़ी पहुंचे और मृतका के सो जाने का इंतजार किया। घर का दरवाजा खुला होने की जानकारी पहले से होने के कारण वह आसानी से अंदर घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने सो रही रीना को दबोच लिया। दोनों साथियों ने लोहे की रॉड से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद तीनों वहां से भाग गए। रीना की हत्या के बाद अगले दिन जब पुलिस पहुंची, तब आरोपी रवि भी वहीं पर था और पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया। जांच में आया कि आरोपी रवि के खिलाफ पूर्व में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है।