सहारनपुर। जिला कारागार में बंद एक कैदी ने छोटे भाई को जेल में मुलाकात के दौरान गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने थाना जनकपुरी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कैलाशपुर गांव निवासी फसाहत अली खान ने तहरीर देकर बताया कि 27 मार्च 2025 को जिला कारागार में बड़े भाई से मिलने गया था, जो एक मुकदमे में सजा काट रहा है। पीड़ित का आरोप है कि मुलाकात के दौरान भाई ने गाली-गलौज की और धमकी दी कि वह उसे न तो जेल से निकाल रहा है और न ही खर्चे के रुपये दे रहा है। आरोपी ने फसाहत पर जमीन हड़पने का भी आरोप लगाया। धमकी दी गई कि बाहर नहीं निकलवाने पर साथियों के साथ मिलकर जेल से ही उसे और उसके परिवार को खत्म कर देगा। मुलाकात के समय आरोपी का एक साथी भी मौजूद था। पुलिस ने नफासत अली व मयंक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।