फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव की अफवाह पर हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई संक्रमित मिला, कांस्टेबल परिवार समेत होम क्वारंटीन
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलिस लाइन में कार्यरत एक महिला कांस्टेबल के भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद सावधानी बरतते हुए महिला कांस्टेबल और उसके परिवार को भी क्वारंटीन कर दिया गया। इस बीच किसी ने महिला कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की अफवाह फैला दी। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में पुलिस अफसरों ने कहा कि इस तरह कि सूचना झूठी और भ्रामक है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना जनकपुरी क्षेत्र में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया था। उसकी बहन कांस्टेबल है और पुलिस लाइन में कार्यरत है। शुक्रवार को कुछ मोबाइल ग्रुप पर महिला पुलिसकर्मी के पॉजिटिव आने और पुलिस लाइन को बंद किए जाने संबंधी सूचना पोस्ट कर दी। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस लाइन का कोई भी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव नहीं है। जिन लोगों ने इस तरह की खबर चलाई है, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि ये अफवाह फैलाने की श्रेणी में आता है। नियमानुसार संक्रमित व्यक्ति के निकटतम लोगों को भी एहतियात के तौर पर क्वारंटीन कर उनकी भी जांच की जाती है। इसी के तहत महिला कांस्टेबल और उनके परिवार को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें