फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में रौनक, बंपर रहा कारोबार

विज्ञापन
अक्षय तृतीया पाश्वनाथ प्लाजा मार्केट में सोने की खरीदारी करते परिवार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले भर में अक्षय तृतीया और ईद पर वाहनों और सोने-चांदी के जेवरातों का बंपर कारोबार हुआ है। 550 से अधिक दुपहिया वाहन और 30 चौपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। इसके साथ ही सोने-चांदी का 40 करोड़ से अधिक कारोबार हुआ है। इस बार बाजार में धूम रही।
विज्ञापन

दरअसल, बीते दो वर्ष कोरोना संक्रमण का प्रकोप रहा, जिसकी वजह से पर्व भी फीके रहे थे। लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू की वजह से लोग खरीदारी भी नहीं कर पाए थे। इसके साथ ही लोग पैसा खर्च करने से बच रहे थे। लोगों के सामने जिंदगी बचाना ही चुनौती बना था। इस बार कोरोना संक्रमण न होने और केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से तमाम तरह की बंदिशें हटाए जाने पर बाजारों में अच्छा असर दिखाई दिया है। बीते दो वर्षों में लोग उत्साह के साथ पर्व नहीं मना पाए, लेकिन इस बार अक्षय तृतीया और ईद हर्षोल्लास से मनाई गई।
इसके तहत जिले में भर ऑटो मोबाइल कारोबार नवरात्र के बाद अब अक्षय तृतीया पर इजाफा हुआ है। जिले भर में 550 दुपहिया वाहनों और 30 कारों की बिक्री हुई है। दिल्ली रोड के ऑटो मोबाइल कारोबारी अजय वर्मा और निपुण जैन ने बताया कि इस बार कारोबार बंपर रहा है। वहीं, सराफा बाजार के कारोबारी राम राजीव सिंघल, शेखर कर्णवाल, कोर्ट रोड के कारोबारी गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के जेवरातों की खूब बिक्री हुई है। एक अनुमान के मुताबिक जिले भर में करीब 40 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

देर रात तक खुले बाजार
ईद की पूर्व संध्या सोमवार की देर रात से मंगलवार की सुबह चार बजे तक बाजार खुले रहे। मुस्लिम समाज के लोगों ने चांद रात पर भी कपड़ों, जूतों, सौंदर्य प्रसाधन के सामान, मिठाई, गिफ्ट आइटम, सोने-चांदी के जेवरातों की खूब खरीदारी की।
दूूध की भी हुई खूब बिक्री
मुस्लिम समाज के लोगों ने शीर बनाने के लिए भारी मात्रा में दूूध खरीदा। सोमवार की देर रात तक जिले भर की सभी डेयरियों पर खुला और पैकेट वाला दूध खत्म हो गया था। मंगलवार की सुबह भी दूध की बिक्री हुई। ऐसे में डेयरियों पर दूूध की कमी पड़ गई। कोर्ट रोड के डेयरी कारोबारी सुखपाल ने बताया कि दूध कारोबार अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें