फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसखरा नदी पर पुल निर्माण की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मसखरा नदी पर पुल निर्माण की कवायद शुरू
विज्ञापन

चिलकाना। गांव धोलाहेड़ी के पास मसखरा नदी पर पुल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पुल निर्माण के लिए सामग्री पहुंचने लगी है। 13 वर्ष बाद टूटे पुल के स्थान पर नया पुल बनने की खबर से क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर है।
चिलकाना-गन्देवड पर मार्ग पर मसखरा नदी का पुल कमजोर होने के कारण वर्ष 2007 में आवागमन के लिए बंद किया। इस पुल के बराबर में एक लोहे का अस्थाई पुल बनाया। वर्तमान में इस पुल से आवागमन चल रहा है। इस पुल की ऊंचाई कम होने के कारण यमुना नदी में आने वाली बाढ़ का पानी खादर क्षेत्र में भर जाता है, इससे फसलों को भारी नुकसान होता है। धोलाहेड़ी में यमुना नदी के पुल के बंद होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इस पुल के द्वारा शाकंभरी देवी, उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश के लिए आवागमन होता है। इतना ही नहीं कांवड़ के समय हरिद्वार, देहरादून जाने वाले वाहनों को भी इसी पुल के माध्यम से निकाला जाता है। क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस पुल के निर्माण की मांग कर रही है, लेकिन पुल न बनने से लोग परेशान हैं। दो दिन पहले पुराने पुल के बराबर में सेतु निगम ने नए पुल का निर्माण शुरू कर दिया है। भूमि का समतलीकरण तथा अन्य कार्य प्रारंभ हो गए हैं। मसखरा नदी के पुल के निर्माण शुरू होने पर प्रधान विनोद सैनी धोलाहेड़ी, महमूद प्रधान दूधगढ़, बालेश सैनी पठेड, निर्दोष प्रधान आल्हनपुर, संजय प्रधान टोडरपुर, राम कुमार प्रधान, बबलू सैनी, सुमेर चंद कपिल, ओमी पंवार आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन

पुल की लागत करीब साढे़ नौ करोड़ रुपये
सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस सयाना ने बताया कि पुल की लागत करीब साढे़ नौ करोड़ रुपये है और इसको बनाने में करीब एक वर्ष लग सकता है। वर्षा के कारण प्रोजेक्ट में कुछ विलंब भी हो सकता है, लेकिन प्रयास किया जाएगा कि पुल का निर्माण निश्चित अवधि में पूर्ण हो।
विज्ञापन

पुल एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा
नकुड़ विधायक और राज्य मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने बताया कि मसखरा नदी के पुल के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रयासों से पुल का निर्माण प्रारंभ हो सका है। पुल एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा, इसके बनने से क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें