फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दहेज में मांगी कार, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

Fri, 07 Feb 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्ज़ापुर। कोतवाली मिर्जापुर के एक गांव में दूल्हा पक्ष द्वारा दहेज में कार मांगने पर मामला बिगड़ गया। दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी और देर रात तक मामला निपट पाया। बरात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट क्षेत्र के एक गांव से बरात आयी थी। बरात का दुल्हन पक्ष ने बड़े अच्छे तरीके से स्वागत किया। सब कुछ सही था। फेरों के समय दूल्हा पक्ष की ओर से दहेज में बाइक के स्थान पर कार की डिमांड रख दी गई। दुल्हन पक्ष की ओर से जिम्मेदार लोगों ने दूल्हा पक्ष के लोगों को काफी समझने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी और बात इतनी बढ़ी कि पुलिस को बुलाना पड़ा, लेकिन मामला नहीं सुलझा। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र गौतम का कहना है कि उक्त गांव में बरात के आपस में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद मौके पर पुलिस भेजी गई थी। दहेज में कार मांगे जाने की बात उनके संज्ञान में नहीं है। दूल्हा पक्ष द्वारा माफी मांगे जाने के बाद मामला निपट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें