फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कम आभूषण व मेहर की रकम पर दूल्हा-दुल्हन पक्ष भिड़े

Wed, 29 Apr 2026 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड पर एक पैलेस में हो रही शादी समारोह में कम आभूषण लाने और मेहर की रकम को लेकर दूल्हा व दुल्हन पक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़े में दो युवक घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को बड़गांव क्षेत्र के गांव कुतुबपुर माजरा निवासी अय्यूब उर्फ भूरा के बेटे फिरोज की बारात देहात कोतवाली में बेहट रोड पर एक पैलेस में आई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार होने के कारण दुकान न खुलने के चलते दूल्हा पक्ष कम आभूषण लेकर आया था। पहले कम आभूषण लाने पर मामला बिगड़ गया। इसके बाद मेहर की रकम को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में कहासुनी हुई।
मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। झगड़े में लड़का पक्ष के दो युवक घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। पता लगते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की और मौके से दूल्हे के भाई, दुल्हन के भाई और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव का कहना है कि अभी दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें