फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट पथाई रेट हुआ 510 रुपये प्रति हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्रमिक नेताओं और सहारनपुर ब्रिक्स एंड टाईल्स निर्माता समिति के बीच हुए समझौते में अब ईंट पथाई का रेट 510 रुपये प्रति हजार किया गया है। यह समझौता सीजन वर्ष 2020 -21 के लिए मान्य होगा।
विज्ञापन

श्रम भवन सभागार में आयोजित बैठक उप श्रमायुक्त शक्ति सैन मौर्य की मध्यस्थता में हुई। इसमें ईंट भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों की मजदूरी की दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर विचार मंथन किया गया। श्रमिक संगठनों के नेताओं ने महंगाई को देखते हुए पथाई रेट सहित अन्य मदों की मजदूरी में बढ़ोत्तरी की मांग की। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में कमर तोड़ मेहनत करने के बाद भी ईंट भट्ठा श्रमिकों के लिए जीवन यापन करना किसी चुनौती से कम नहीं है। उन्होंने कार्यस्थल पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, बिजली सहित अन्य सुविधाओं को अनिवार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ईंट भट्ठा श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए भी उचित प्रबंध किया जाए। ईंट भट्ठा स्वामियों का तर्क था कि इस उद्योग में लागत काफी बढ़ गई है, इसलिए मुनाफे में काफी गिरावट आई है। इसके बाद हुए समझौते में सीजन 2020-21 के लिए ईंट पथाई रेट 510 रुपये प्रति हजार करने पर सहमति बनी। इस दौरान सहारनपुर ब्रिक्स एवं टाईल्स निर्माता समिति की ओर से अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह, महामंत्री दीपक गर्ग और श्रमिकों की ओर से अध्यक्ष तिलकराज भाटिया, बाबूराम कटारिया, सुरेंद्र कुमार, राव दाउद खां, जनेश्वर प्रसाद, मेलाराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें