सहारनपुर। प्रदूषण फैलाने के मामले में बेहट के किसान ब्रिक फील्ड को बंद कर दिया गया है, साथ ही देहरादून रोड स्थित राकेश केमिकल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रतिदिन 6,250 रुपये के हिसाब से जुर्माना भी तय किया गया है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि बेहट के चाऊपुर स्थित किसान ब्रिक फील्ड की जांच की गई थी, जिसमें अनियमितताएं पाई गई थी।
बोर्ड को जांच आख्या भेजी गई थी, जिसके बाद बोर्ड ने बंदी के आदेश दिए थे। बुधवार को जिला प्रशासन के सहयोग से किसान ब्रिक फील्ड को बंद करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि देहरादून रोड स्थित राकेश केमिकल की लगातार शिकायतें आ रही थी।