फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान मसूद के टिकट को लेकर सपा में मंथन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में टिकटों को लेकर सपा में मंथन जारी है। कांग्रेस छोड़ कर सपा में आए इमरान मसूद के टिकट के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन को लखनऊ बुलाया है, ताकि टिकटों को लेकर चल रहा गतिरोध दूर हो सके। पार्टी नेताओं का कहना है कि मंगलवार तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान सहारनपुर देहात सीट पर निवर्तमान विधायक मसूद अख्तर को प्रत्याशी बना सकता है। उधर, इमरान मसूद दो दिनों से अपने समर्थकों के साथ चुुनावी रणनीति पर विचार विमर्श कर रहे है।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे पूर्व विधायक इमरान मसूद ने दस जनवरी को कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल होने की घोषणा की थी। दो दिन बाद वह सहारनपुर देहात से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर के साथ लखनऊ में जाकर अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। बताया गया है तब उन्हें बेहट सीट से और मसूद अख्तर को सहारनपुर देहात सीट से चुनाव लड़ाने का आश्वासन मिला था। लखनऊ में इमरान और मसूद अख्तर की अखिलेश यादव से दो बार भेंट हुई। इसके बाद शनिवार को तीसरी बार मुलाकात के लिए उन्हें बुलाया गया। मसूद अख्तर का कहना है कि इसी दौरान बेहट और देहात सीट से सपा के प्रत्याशी तय कर दिए गए और तीसरी बार उनकी अखिलेश यादव से मुलाकात भी नहीं हुई। इसके बाद वे सहारनपुर लौट आए। तभी से वो अपने समर्थकों के साथ बैठक कर विचार विमर्श कर रहे है।
उधर, सपा हाईकमान चुनाव में किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहती। बताया गया है कि सपा हाईकमान मसूद अख्तर को देहात सीट से प्रत्याशी बना सकती है। टिकटों को लेकर मंथन जारी है। अखिलेश यादव ने इसके लिए जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन को लखनऊ बुला लिया है।
विज्ञापन

सियासी गलियारों में कई चर्चाएं
सहारनपुर। राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर फिलहाल इमरान मसूद कोई बयान देने से बच रहे है। सियासी गलियारों में चर्चा यह भी है कि टिकट न मिलने पर इमरान मसूद ने बसपा सुप्रीमो से भी मुलाकात करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। चर्चा यह भी है कि आजाद समाज पार्टी के नेताओं से भी उनकी वार्ता चल रही है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह जल्द कोई निर्णय लेंगे। निवर्तमान विधायक मसूद अख्तर ने बताया कि हमने सपा ज्वाइन की है। सपा में ही है। इमरान अपने समर्थकों के साथ मंथन कर रहे हैं। आगे जो राजनीतिक घटनाक्रम होगा उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें