फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज का तहसील में प्रदर्शन

Tue, 12 Jul 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में प्रदर्शन करते ब्राह्मण समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला में भृगुवंशी आशुतोष पांडेय को पलायन के लिए मजबूर करने और नकुड़ में व्यापारी मयंक पर रासुका लगाने के विरोध में सोमवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने  तहसील परिसर में पुलिस प्रशासन और सपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष प्रदुम्मन शर्मा ने कहा कि कांधला में सपा नेता द्वारा पशु कत्ल खाने की अर्जी का          भृगुवंशी परिवार ने विरोध किया तो उन्हेें जान से मारने की धमकी दे  दी गई। पुलिस से फरियाद लगाई जो नहीं सुनी गई। मजबूरी में यह परिवार कांधला से पलायन कर गया। 

भृगुवंशी का परिवार 9 जुलाई का केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिल कर सुरक्षा की गुहार लगा चुका है। उन्होंने कहा कि नकुड़ में व्हाट्सअप प्रकरण में व्यापारी मंयक पर पुलिस प्रशासन द्वारा रासुका लगाकर एक वर्ग विशेष को खुश  करने का काम किया गया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ब्राह्मण समाज मयंक की लड़ाई में उसके साथ खड़ा है। प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमा, सुरेश चंद शर्मा, राजेश शर्मा, अनील कुमार, आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें