फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें व्यापारी : अशोक गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं व्यापारी सुरक्षा फोरम के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल ने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का उद्देश्य व्यापारियों को मुख्य धारा से जोड़ना एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए किया है। उन्होंने व्यापारियों से स्वदेशी वस्तुओं अपनाने एवं विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने की भी अपील की।
विज्ञापन

अशोक गोयल मंगलवार को भाजपा नेता सुनील राजदेव के प्रतिष्ठान परिसर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यापारी हमेशा से राष्ट्र हित में कार्य करता रहा है। कोरोना काल के दौरान भी व्यापारियों ने गरीब लोगों की मदद की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने छोटे व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने के लिए तीन लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है। जो व्यापारी पंजीकृत नहीं है वह अपना पंजीकरण करा लें और डिजिटल लेनदेन कर राष्ट्र की प्रगति में सहयोग करें। उन्होंने कहा व्यापारी स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें, ताकि देश एक बार फिर सोने की चिड़िया बन जाए। उन्होंने बताया कि जल्द ही वे सहारनपुर मंडल में समीक्षा बैठक होगी। इसमें व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष नरेश धीमान, मनोज ठाकुर, प्रवीण छाबड़ा, रवि वैश्य, अनिल सिंघल, राकेश गाबा, वशिष्ठ गुप्ता, हेमंत जैन, कमल चुघ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें