फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सर नंदिनी और हर्षिका का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर की दो बॉक्सर बेटियों नंदिनी शर्मा और हर्षिका राणा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों ही खिलाड़ी छह से 12 जुलाई तक चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय यूथ बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपने पंच की ताकत को आजमाएंगी। दोनों के चयन से परिजनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

नंदिनी शर्मा लेबर कॉलोनी की रहने वाली हैं, जिनके पिता पवन शर्मा मंडी में कार्यरत हैं, जबकि मां भारती शर्मा गृहिणी हैं। बड़ी बहन तान्या शर्मा बैडमिंटन की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं, जबकि भाई शानू पढ़ाई कर रहा है। नंदिनी और हर्षिका का चयन 21 जून को गौतमबुद्ध नगर में हुए राज्य स्तरीय ट्रायल के आधार पर किया गया है। हर्षिका मल्हीपुर रोड स्थित आर्यन सिटी की रहने वाली हैं, जिनके पिता विक्रम राणा आरटीओ में कार्यरत हैं, जबकि मां गीता गृहिणी हैं। नंदिनी का चयन 70 से 75 किलोग्राम और हर्षिका का चयन 63 से 66 किलोग्राम वर्ग के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम नोएडा में चल रहे शिविर में हैं, जो यहां से सीधे चेन्नई पहुंचेंगी, जहां छह से 12 जुलाई तक चलने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। खेल अधिकारियों, बॉक्सिंग संघ और खेल प्रेमियों को दोनों खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। इसके लिए दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें