फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छात्र को बेरहमी से पीटने वाले दोनों शिक्षक गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। मदरसे में एक छात्र की पिटाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक जुनैद निवासी खानपुर गुर्जर व शोएब निवासी धलापड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह घटना कुछ समय पूर्व की है, लेकिन हाल ही में वीडियो सामने आने के बाद मामला प्रकाश में आया। वायरल वीडियो में शिक्षक लगभग 12 वर्षीय छात्र को डंडे से पीटते दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा शिक्षक उसे पकड़कर रहा है। दर्द से तड़पते हुए छात्र की चीख-पुकार के बावजूद दोनों की निर्ममता जारी रहती है, जो देखने वालों को विचलित कर रही है। इस मामले में कारी साजिद हसन निवासी गांव खानपुर गुर्जर ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सीओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि यह घटना मोहल्ला मोहम्मद गौरी स्थित मदरसा दारुल उलूम जकरिया की पाई गई है। दोनों शिक्षकों गिरफ्तार कर लिया है।


सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
मामले का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। यूजर्स लगातार कमेंट कर घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शिक्षा के नाम पर इस तरह की क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। कई लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें