फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 63 स्कूलों ने 240 वाहनों को पोर्टल पर कराया दर्ज

Sun, 05 Apr 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में स्कूली वाहनों की जांच का अभियान चल रहा है। इसके तहत अब तक 63 स्कूलों ने 240 वाहनों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया है। इसमें कमियों का भी उल्लेख किया गया है। बाद में कमी मिलने पर प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

शासन ने आदेश दिए कि 15 अप्रैल तक प्रत्येक जिले में स्कूली वाहनों की फिटनेस के साथ-साथ सभी प्रपत्रों की जांच की जाए। एआरटीओ, यात्रीकर अधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में जांच कर रहे हैं। जांच के साथ ही स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर वाहनों का विवरण दर्ज किया गया। पोर्टल पर विद्यालय संचालित वाहनों का पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और विद्यालय प्रबंधन द्वारा दिए गए शपथ-पत्र को अपलोड किया गया। इस शपथ-पत्र में विद्यालय प्रबंधन की ओर से पोर्टल पर अपलोड करना होगा कि सभी संचालित वाहन का विवरण सही है। ऐसे में यदि किसी वाहन की फिटनेस आदि खत्म होने पर कोई हादसा होता है तो फिर जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की भी होगी। अब तक जिले के 63 स्कूलों ने अपने 240 वाहनों को पोर्टल पर दर्ज करा दिया है।
-
जांच में पकड़े तीन स्कूली वाहनों की फिटनेस फेल की
मुजफ्फराबाद स्थित पदम चंद्र शर्मा हाईस्कूल के तीन वाहनों को संभागीय परिवहन अधिकारियों ने पकड़ा था। इनमें फर्श टूटी, सीटें फटी हुई थी। इसके अलावा उनमें सीसीटीवी काम नहीं करते मिले थे। इन वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा कराया। अब संभागीय निरीक्षक रोहित कुमार सिंह ने तीनों वाहनों की फिटनेस को भी फेल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें