फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धातु निकालते बम फटा, किशोर गंभीर

Sun, 08 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना फायरिंग अभ्यास के लिए आरक्षित वन क्षेत्र की खैरोवाली बीट में लकड़ी बीनने गया एक किशोर मिस हुए बम में धातु निकालते समय विस्फोट होने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने सहारनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


शिवालिक जंगल से सटे गांव शेरपुर पेलो निवासी रविंद्र (15) पुत्र रामकुमार शनिवार की सुबह करीब दस बजे आरक्षित वन क्षेत्र की खैरोवाली बीट में लकड़ी बीनने के लिए गया था। जंगल में उसे सेना फायरिंग अभ्यास के दौरान मिस हुआ बम मिल गया।

जंगल में लकड़ी बीनने गए अन्य लोगों ने बताया कि मिस बम से धातु निकालने के लिए रविंद्र ने उसे तोड़ने के लिए जैसे ही उस पर पत्थर से चोट मारी, तो वह फट गया।
विज्ञापन


विस्फोट में रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौकेे पर पहुंचे और घायल रविंद्र को सहारनपुर अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी मिर्जापुर शैलेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें