सरसावा। किसान सहकारी के पेराई सत्र के परिचालन के लिए बायलर पूजा की गई। इसमें प्रधान प्रबंधक तथा अन्य अधिकारियों ने यज्ञ में पूर्णाहुति समाहित कर बायलर में अग्नि प्रज्ज्वलित की।
बुधवार को सरसावा स्थित किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र 2020-21 की तैयारियां आरंभ हो गईं। इसी क्रम में सर्वप्रथम गन्ने का रस पकाकर चीनी बनाने वाले संयंत्र बायलर को गर्म करने की प्रक्रिया आरंभ की गई। इस मौके पर चीनी मिल के परिसर में पूजा तथा यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें प्रधान प्रबंधक बीपी पांडे ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा संपन्न कराई। यज्ञ में पूर्णाहुति देने के पश्चात बायलर में अग्नि प्रज्ज्वलित कर दी गई। इस मौके पर प्रधान प्रबंधक बीपी पांडे ने बताया कि आगामी 6 नवंबर को सहकारी चीनी मिल सरसावा के पेराई सत्र 2020-21 को आरंभ किया जाएगा। मुख्य लेखाकार सौरभ बंसल, मुख्य अभियंता जगदीश प्रजापति, मुख्य रसायनविद् राजेंद्र कुमार, मिल कर्मचारी तथा श्रमिक नेता रामाशीष यादव, राजवीर पंवार, अमरीश गुप्ता, आनंद कुमार, राकेश, उमेश, प्रेम सिंह, करण सिंह, प्रभात भारद्वाज, देशराज, राकेश यादव, राजकिशोर, प्रमोद रहे।