फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे ट्रैक पर मिले बुजुर्ग महिला-पुरुष के शव

Sun, 19 Jul 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में शनिवार देर रात रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग महिला-पुरुष के शव मिले। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने लेटकर आत्महत्या की है। महिला के शरीर के दो टुकड़े हो रखे हैं। उनके पास से ऐसा कुछ साक्ष्य नहीं मिला, जिसके आधार पर पहचान में मदद मिल सके। वह दंपती है या फिर नहीं, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

घटना सहारनपुर-अंबाला रेलवे ट्रैक पर थाना कुतुबशेर क्षेत्र की है। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि बड़ी नहर के ऊपर से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग महिला-पुरुष के शव पड़े हुए हैं। इसके बाद थाना कुतुबशेर पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में सामने आया कि बुजुर्ग महिला-पुरुष ने अपनी गर्दन को रेलवे ट्रैक पर रख दिया। इसके बाद सहारनपुर की तरफ से आ रही ट्रेन के नीचे आ गए। महिला की गर्दन शरीर से अलग हो गई। चेहरा पहचान में भी नहीं आ रहा है। दोनों की उम्र करीब 55 से 60 साल के बीच लग रही है। पुरुष ने कुर्ता-पजामा पहना हुआ था, जबकि महिला ने सूट-सलवार पहने हुए थी। प्रथम दृष्टया दोनों दंपती है, लेकिन इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी पता नहीं चला है कि दोनों कहां के रहने वाले है। इसके अलावा उनके हाथ या फिर गले में कोई पहना भी हुआ नहीं है। कुतुबशेर पुलिस और जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

सुनसान इलाके में की आत्महत्या
आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग महिला-पुरुष ने परिवार से परेशान होकर आत्महत्या की है। दोनों ने ऐसी जगह को चुना, जहां पर किसी को कोई पता भी नहीं चल सके। क्योंकि बड़ी नहर के ऊपर से गुजर रहे सहारनपुर-अंबाला रेलवे ट्रैक पर रात के समय सन्नाटा रहता है। आसपास तक कोई नजर नहीं आता है।
विज्ञापन

-
रेलवे ट्रैक पर मिले बुजुर्ग महिला-पुरुष की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद भी आत्महत्या करने की असल वजह पता चलेगी। जांच में आया है कि लोको पायलट ने ट्रेन की स्पीड कम कर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन

मनोज कुमार यादव, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें