फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी के पुतले फूंके

Sun, 23 Apr 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुतला फूंकते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में सड़क दूधली में डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा में हुए बवाल में सांसद समेत अन्य नेताओं पर दर्ज एफआईआर को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। कई स्थानों पर डीएम व एसएसपी के पुतले भी फूंके गए। 
विज्ञापन


शनिवार को दुगचाड़ी गांव में संत शिरोमणि गुरू रविदास उत्थान समिति की बैठक में पूर्व प्रधान बरमुराम ने भाजपा नेताओं पर दर्ज मामले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि एसएसपी अब भी सपा मानसिकता से ग्रस्त हैं।

बाबा साहब को भाजपा ने ही मान-सम्मान दिलाया है। सांसद समेत अन्य नेताओं ने दलित समाज को मान-सम्मान दिलाते हुए उनके हितों की लड़ाई लड़ी है। लेकिन एसएसपी दलित समाज की आवाज दबाना चाहते हैं।
विज्ञापन


दलित नेता श्रवण कुमार ने कहा कि दलित समाज पूरी तरह से भाजपा के साथ है। विपक्षी दल सांसद की लोकप्रियता से बौखलाकर यह कांड करा रहे हैं। बैठक में सतबीर, ईसम सिंह, अर्जुन, सहेंद्र, अंकित कुमार, धर्मपाल, योगेंद्र, समेरचंद, विपिन आदि रहे।

गांधी कालोनी में लोगों ने सड़क दूधली प्रकरण के विरोध में डीएम, एसएसपी का पुतला फूंक रोष जताया। पुतला दहन करने वालों में रवि कुमार, मुकेश, श्याम कुमार, ब्रजपाल, मीता, कुसुम, गुड्डी, बेबी, ललिता, सीमा, राजकुमारी आदि रहे। 

शास्त्री चौक पर सड़क दूधली में दलित समाज पर अत्याचार तथा वर्ग विशेष द्वारा बाबा साहब की शोभायात्रा न निकालने देने के विरोध में डीएम-एसएसपी का पुतला फूंका गया।

प्रशासन को चेतावनी दी गई कि जिले के समस्त अंबेडकर समर्थक सड़क दूधली में इकट्ठा होकर शोभायात्रा निकालेंगे। यदि प्रशासन ने रोकने की कोशिश की तो उसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन


पुतला दहन करने वालों में पंकज कुमार, कल्लू, राजेश, जयपाल, मदन, सुनील, विजय, प्रीतम सैनी, कुलदीप, हुकमचंद, ओमवीर, बीरवाला, सुनील कुमार आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें