फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी के पुतले फूंके

Thu, 27 Apr 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुतला फूंकते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में ग्राम सड़क दूधली में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा को रोकने और पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने के विरोध में बुधवार को दलित समाज के लोगों ने डीएम और एसएसपी के पुतले फूंक रोष जताया। 
विज्ञापन


मंगलौर चौकी पर पुतला दहन कर रहे दलित समाज ने लोगों ने कहा कि सड़क दूधली में शोभायात्रा निकालने की अनुमति प्रशासन ने सोची समझी रणनीति के तहत नहीं दी थी। इससे पहले भी बसपा और सपा की सरकारों में बहुसंख्यक समाज का प्रशासन द्वारा उत्पीड़न किया गया। 

 अब भाजपा सरकार में भी प्रशासन बहुसंख्यक समाज का उत्पीड़न कर रहा है। इससे प्रशासन की घटिया मानसिकता उजागर हो रही है। इसे दलित समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। दलित समाज के लोगों ने चेतावनी दी जब तक डीएम और एसएसपी के तबादले नहीं हो जाते और निर्दोष लोगों पर दर्ज झूठे मुकदमे खारिज नहीं हो जाते तब तक पुतले दहन होते रहेंगे। 
विज्ञापन


 पुतला दहन करने वालों में कुलबीर, संदीप, रजत, सोनू, मोनू, विश्वास, गुड्डू आदि रहे। बता दें कि पिछले दिनों भी नगर के कई स्थानों पर इस घटना के विरोध में डीएम और एसएसपी के पुतले फूंके जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें