फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मैपिंग में छुटे मतदाताओं को नोटिस तामील कराएं बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


पुवांरका/ सरसावा। एसडीएम सदर सुबोध कुमार और एसडीएम नकुड़ सुरेंद्र कुमार ने अपने क्षेत्रों में एसआईआर के तहत मैपिंग से छूटे मतदाताओं को नोटिस तामील कराने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने सहित कई निर्देश बीएलओ को दिए।

देहरादून रोड स्थित सड़क दूधली के प्राथमिक विद्यालय में एसडीएम सुबोध कुमार ने बीएलओ की मौजूदगी में मतदाताओं से बात की। उन्होंने कहा कि यदि मतदाता सूची में कोई त्रुटि हो तो उसको ठीक किया जा सकता है। नाम, पिता उम्र आदि ठीक कराने के लिए फार्म आठ भरकर बीएलओ को दें। जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है। उनको फार्म छह भरकर वोट बनवा लेना है। लोगों ने उनके सामने नए मतदाताओं के लिए उम्र के लिए जन्म प्रमाण पत्र व दसवीं कक्षा की मार्कशीट की अनिवार्यता की समस्या रखते हुए कहा कि बहुत से लोग दसवीं तक नहीं पढ़ सके और उनके पास जन्म प्रमाण भी नहीं हैं। एसडीएम ने कहा कि सूची में सुधार संभव है। बीएलओ ललित कुमार, शीनू, उर्मिला, सुमन व पार्षद प्रतिनिधि डॉ. मंसूर अली, जुनेद आलम, महताब अली, मसरूर व अब्दुल समी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसावा के डीसी जैन इंटर कॉलेज में एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने बीएलओ को निर्देश दिए कि एसआईआर के दौरान जिन मतदाताओं की मैपिंग छूट गई है। उन्हें नोटिस तामील कराते हुए साक्ष्यों के साथ उनकी मैपिंग की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि पात्र नागरिकों का नाम किसी भी स्थिति में मतदाता सूची से वंचित न रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें