फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ड्यूटी के दौरान बीएलओ से मारपीट, दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर कोतवाली में ड्यूटी के दौरान बीएलओ से दो लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट कर दी। बीच-बचाव में आए एक व्यक्ति के साथ भी अभद्रता की गई। बीएलओ ने दोनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शामली जिले में थानाभवन क्षेत्र के गांव आकापुर निवासी राजेश कुमार की ड्यूटी बीएलओ में लगी है। वह क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में तैनात है। राजेश ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 22 नवंबर को काम में व्यस्त थे। तभी कादिर उनके पास पहुंचा। आरोप है कि जानकारी के दौरान बीएलओ से अभद्रता की। देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने भाई के साथ दोबारा पहुंचा। दोनों ने मिलकर बीएलओ से गाली-गलौज की। इसी दौरान वहां मौजूद शकील ने बीच-बचाव किया। उसके साथ भी दोनों भाइयों ने मारपीट की। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद सहित दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में मल्हीपुर मार्ग पर खेत जाते समय एक किसान करण सिंह की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। नंदी फिरोजपुर निवासी अजय कुमार ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनके पिता 11 नवंबर की शाम घर से पैदल मल्हीपुर की तरफ खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था। पुलिस घटना करने वाले वाहन व चालक का पता लगाने में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें