फोटो- 8
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर दो के बच्चों द्वारा कस्बे में घर-घर जाकर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का आह्वान अभिभावकों से किया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दूसरे फेस का कार्य शुरू कर दिया है। इसका मकसद वोटर लिस्ट को अपडेट करने के साथ ही 51 करोड़ मतदाताओं की पात्रता को भी सत्यापित करना है। कस्बेवासियों को बताया गया कि यह वोटर लिस्ट अपडेट करने का कार्य है। अतः एसआईआर फॉर्म अवश्य भर कर समय से अपने बीएलओ को दें। यह फॉर्म कंप्यूटर पर भी अपलोड होंगे। ऐसे में समय से काम पूरा कराने के लिए अपने बीएलओ का सहयोग करें। यदि अभी यह फॉर्म नहीं भरते हैं तो आपको बाद में स्वयं ही इस कार्य हेतु तहसील मुख्यालय जाना पड़ेगा। इस अवसर पर इल्मा, जैनब, आहद, आजाद, अर्शी, परवीन, फहीम आदि बच्चों ने पोस्टर से माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया।