फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भाकियू कार्यकर्ता कमिश्नरी से लेकर कलक्ट्रेट तक निकालेंंगे ट्रैक्टर मार्च

Tue, 20 Feb 2024 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जनपद में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर मार्च को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने जनपद में कई स्थानों पर बैठक कर ट्रैक्टर मार्च को सफल बनाने की रणनीति बनाई। इसके लिए नागल, नकुड़ और छुटमलपुर आदि में भी बैठक हुईं। इसमें सभी विकास खंडों से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार एमएसपी गारंटी कानून बनाने पर टालू रवैया अपना रही है। किसानों को अपनी ताकत का अहसास करा कर केंद्र सरकार को किसानों की मांग पूरा करने के लिए दबाव डालना होगा। फतेहपुर भादो स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर आयोजित बैठक में युवा इकाई के जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी ने कहा कि सभी साथी अपने ट्रैक्टर लेकर बुधवार को कमिश्नरी सहारनपुर पहुंचेंगे। जहां से ट्रैक्टर मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएंगे। उन्होंने सचिन चौधरी को जिला उपाध्यक्ष, खालिद गौड़ को छुटमलपुर नगर अध्यक्ष और मोनू मलिक को छुटमलपुर मीडिया प्रभारी बनाने की घोषणा की। बैठक में तय किया गया कि सुबह नौ बजे सहारनपुर रोड स्थित कार्यालय से ट्रैक्टरों का रैला सहारनपुर के लिए कूच करेगा। इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य चौधरी पदम सिंह, जाकिर उर्फ पप्पु, मुकर्रम अंसारी, दिलशाद अंसारी, सुचित राणा, हसीन अंसारी, असलम, बुरहान अहमद आदि रहे। अध्यक्षता महबूब अंसारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें