तीतरों। कलसी में चल रहे किसानों के धरना स्थल पर पहुंचे भाकियू नेताओं ने 27 दिसंबर को बड़ी बैठक बुलाने की रणनीति तैयार की। इसमें एसडीएम और हाईवे अथारिटी के अधिकारियों को बुला वार्ता किए जाने पर सहमति बनी। चेताया कि यदि वार्ता में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं निकला तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
बता दें, कि तीतरों के ग्राम कलसी में पिछले 182 दिनों से तीन गांवों के किसान मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। बुधवार को भाकियू जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी के नेतृत्व में गंगोह, नानौता और रामपुर मनिहारान ब्लाॅक के पदाधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे। जहां नरेश स्वामी ने कहा कि किसान अपनी भूमि के मुआवजे के लिए शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि 27 दिसंबर को धरने पर जिला और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भाग लेकर आंदोलन की रणनीति बनाने का काम करेंगे। इस दौरान भाकियू के जिला महासचिव अजय कांबोज, रामपुर ब्लाॅक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह, बिहारीगढ़ नगर अध्यक्ष आरिफ, अहसान, हाजी तासीन, सरवर प्रधान, सुचित चौधरी, भूपेंद्र सिंह, बलराम सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी रागिनी का फाइल फोटो। स्रोत मायके के लोग