अपर उप जिलाधिकारी संजीव कुमार को ज्ञापन देते भाकियू बेदी कार्यकर्ता
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन बेदी के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की योजना अग्निपथ को काला कानून बताते हुए जनता रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे वापस लेने की मांग से संबंधित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
शुक्रवार को यूनियन से जुड़े किसान राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी के नेतृत्व में जनता रोड स्थित कार्यालय पर जमा हुए। जहां उन्होंने अग्निपथ के विरोध में केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। किसानों का कहना था अग्निपथ काला कानून है, जिसे वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अग्निपथ योजना को वापस नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा बुझा कर जाम खुलवाया। इस दौरान किसानों ने अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों में महासचिव व यूपी प्रभारी कारी नौशाद, यूपी अध्यक्ष रियाज राणा, जिलाध्यक्ष तौहीद अली, राहुल शर्मा, सुभान राव, छात्र संघ अध्यक्ष जैद गौर, मुस्तफा, गुलशेर, अजीम मुखिया, महानगर अध्यक्ष करण खरबंदा, विशाल रणबीर, जितेंद्र, भीम, रफी, वसीम नदीम जुल्फिकार, अबरार, बिलाल आदि रहे।